जर्जर नलकूप भवन ढहा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
फतेहपुर, जून 30 -- औंग। अवसेरी खेड़ा मजरे अभयपुर में मंगलवार को जर्जर नलकूप भवन अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे उसमें रह रहे एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने मलबे से घायलों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। कानपुर नगर के सरसौल थाना क्षेत्र के नजबगढ़ गांव निवासी 50 वर्षीय राजबहादुर पुत्र चन्द्रपाल, उनकी पत्नी 48 वर्षीय सुमित्रा और 25 वर्षीय पुत्री सियादुलारी अवसेरी खेड़ा मजरे अभयपुर गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि गांव के पुत्तू उर्फ शिवकुमार वर्मा के खेत बटाई पर लेकर परिवार खेती करता था और उसी के नलकूप के जर्जर भवन में परिवार रह रहा था। मंगलवार को भवन अचानक ढह जाने से तीनों मलबे में दबकर घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने तीनों की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.