बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। संवाददाता मिलाद से घर आ रही महिला के ऊपर जर्जर दीवार ढह गई। जिससे वह मलबे में दब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के दूला थोक निवासी 52 वर्षीय शायदा पत्नी करीब बक्स मंगलवार की रात शबे बारात के त्यौहार पर अपनी दोनों बेटी हुसना बानो और गुलसिफा के साथ ईदगाह से मिलाद सुनकर घर आ रही थी। दोनों बेटी आगे चल रही थी। शायदा पीछा चल रही थी। इसी बीच पड़ोसी की जर्जर दीवार ढह गई। जिससे शायदा मलबे में दब गई। दोनों बेटियों ने देखा तो वह मलबे में दबीं थी। दोनो बेटियों ने शोर मचाया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। दोनों बेटियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शायदा को मलबे से बाहर निकाला। जीवित होने की आशंका पर उसे नजदीक के अस्पत...