लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मड़ियांव इलाके के भरत नगर में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नॉज पैलेस के सामने कार का पहिया खोलकर पंक्चर बनवा रहे युवक पर अचानक पास की जर्जर पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को मलबे से बाहर निकालकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरदोई जिले के अतरौली निवासी अंकित शर्मा के रूप में हुई है। वह भरत नगर स्थित ग्रीन वैली मटर विक्रेता की दुकान पर कार्यरत था और वहीं निवास करता था।पुलिस के अनुसार सुबह तेज आंधी-बारिश के बाद अंकित अपने दुकान मालिक की कार का पंक्चर ठीक कराने के लिए एक मिस...