साहिबगंज, मई 21 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में बिजली की स्थिति चरमरा गयी है। गर्मी के दस्तक देते ही अक्सर रात को बिजली गुल हो जाती है। जानकारी के अनुसार बोरियो बाजार, धोबी टोला, कुम्हार टोला, मांझटोला, फाजिल टोला, बंगाली टोला, महावीर टोला , गौरीपुर समेत आसपास के अन्य इलाकों की बिजली की स्थिति काफी दयनीय है। ग्रामीणों के मुताबिक इन मुहल्लों में पोल व बिजली की तार जर्जर है। प्राय: टूट कर गिरता रहता है। बोरियो महावीर टोला से नमस्ते रोड, दुर्गा मंदिर रोड, पुराना पंचायत भवन आदि जगहों पर पोल गाड़ कर छोङ दिया गया है। कवर युक्त बिजली तार अब तक नहीं बदला गया है। बताया जाता है कि विद्युत बोर्ड ने किसी प्राइवट कम्पनी को जर्जर पोल व तार बदलने का ठेका दिया है। लेकिन कम्पनी के स्तर से कार्य प्रगति धीमा है। बोरियो बाजार में काम कर रहे एक संवेदक ने बताय...