जर्जर तार बार-बार टूटने से दहशत, नहीं हुआ स्थायी समाधान
गंगापार, जून 28 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के कुछ वार्डों में अब भी जर्जर विद्युत लाइनें लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुई हैं। शनिवार देर रात वार्ड नंबर-4 लाला पुरवा में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। संयोगवश उस समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रकाश सिंह ने बताया कि वहां कई लोगों के घर के ऊपर से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन गुजरती है। यह तार काफी समय से जर्जर अवस्था में है और आए दिन टूटता रहता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार शंकरगढ़ विद्युत उपकेंद्र में लिखित शिकायत भी की गई, जिसके बाद तार तो बदला गया, लेकिन उसकी जगह फिर जर्जर तार ही लगा दिया गया परिणामस्वरूप कुछ ही समय बाद वही समस्या दोबारा खड़ी हो गई。
स्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन आबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.