हरदोई, मार्च 8 -- हरियावां, संवाददाता। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण हरियावां विकास क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों से हादसों का खतरा बना हुआ है। गर्मी का मौसम शुरू होने के बावजूद भी पुराने और क्षतिग्रस्त तारों तथा बिजली के खंभों को बदलने का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। सरकार ने जर्जर तारों और खंभों को बदलने के लिए आरडीएसएस योजना शुरू की थी, लेकिन हरियावां विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में इस योजना के तहत अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में सड़कों और खेतों के ऊपर लटक रहे 11 हजार और 440 वोल्ट के हाईटेंशन जर्जर तारों के मकड़जाल से लोग हमेशा परेशान रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन तारों में अक्सर शॉर्ट सर्किट होने से तार टूटकर गिर जाते हैं, जिससे किसानों की फसलें जल जाती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद भी विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.