गंगापार, मई 3 -- करछना तहसील के रामपुर विद्युत उपकेंद्र की लापरवाही से बिजली आपूर्ति बदहाल हो गई है। रामपुर मार्केट से ननकू विश्वकर्मा की चक्की तक तार जर्जर होने से रात में अक्सर आपूर्ति ठप हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत पर कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं देते। ऊर्जा मंत्री के 18 घंटे आपूर्ति के निर्देश के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। प्रमोद मिश्रा, केशव विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि इससे पढ़ाई, घरेलू काम व खेती प्रभावित हो रही है। एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता ने बताया कि जल्द ही जर्जर तार दुरुस्त करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.