काशीपुर, फरवरी 21 -- काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम के जर्जर मिट्टी के ट्रैक में दौड़ना एक खिलाड़ी को भारी पड़ गया। शनिवार को दिन में दौड़ प्रैक्टिस कर रहे मोहल्ला विजयनगर संतराम पुत्र निबला दौड़ते समय ऊबड़ खाबड़ ट्रैक में पैर मुड़ने से गिर पड़ा। जिससे उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। आनन-फानन में स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच सरफराज चौधरी संतराम को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां एक्सरे में संतराम के पैर की हड्डी टूटी मिली। जिसके बाद खिलाड़ी को प्लास्टर चढ़ाया गया। यहां बता दें कि स्टेडियम के मिट्टी के रनिंग ट्रैक की जगह सिंथेटिक ट्रैक बनाने की खिलडियों की लंबे समय से मांग लंबित पड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.