धनबाद, अप्रैल 26 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता।जर्जर जलमीनारों ने शहर में जल संकट बढ़ा दिया है। शहर की 19 जलमीनारों में से 15 की हालत बेहद खराब है। कई जलमीनारों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, कहीं सीढ़ी नहीं है, तो कहीं मीटर गायब है। जलमीनार जर्जर होने के कारण उन्हें पूरी क्षमता से नहीं भरा जा रहा है, जिससे शहरी जलापूर्ति पर बुरा असर पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जलमीनारों की मरम्मत के लिए डीएमएफटी फंड से राशि आवंटन की योजना थी, जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी गई थी, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी मंजूरी नहीं मिली। अब इस प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा जाएगा।जर्जर हालत के कारण पूरी क्षमता से नहीं भर पा रहा पानीविभागीय कर्मचारियों का कहना है कि जर्जर होने के कारण जलमीनारों को पूरा नहीं भरा जा पा रहा है। शहर के मनईटां...