धनबाद, अप्रैल 1 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। एमओसीपी कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 6 में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां रहने वाले बीसीसीएल कर्मी श्यामा मोदी के कंपनी आवास की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर पड़ा। संयोग अच्छा था कि परिवार को खतरे का आभास पहले ही हो गया था और वे कमरे से बाहर निकल आए थे, जिससे श्यामा मोदी, उनकी पत्नी मुन्नी देवी और पुत्री सीमा कोड़ा की जान बच गई। दोबारी कोलियरी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत श्यामा मोदी ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश आवास जर्जर हो चुके हैं, जिन्हें केवल बाहर से रंग-पुताई कर खानापूर्ति की जाती है। घटना की शिकायत कुजामा के पीओ एस कश्यप से की गई है। जिन्होंने जल्द ही दूसरे सुरक्षित क्वार्टर का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद से कॉलोनी के अन्य निवासियों में भी डर का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.