जमुई, मार्च 31 -- जमुई, निज संवाददाता शहर के महिसौड़ी मोहल्ला में सोमवार को एक घर का चार साल से जर्जर हालत में लटका छज्जा अचानक एक महिला के उपर गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला महिसौड़ी मोहल्ला निवासी मो शमशेर की पत्नी सुहानी खातून है। परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि छज्जा काफी समय से क्षतिग्रस्त था। इसे लेकर कई बार मकान मालिक को इसकी मरम्मत को लेकर लिखित और मौखिक रूप से आगाह किया था, लेकिन मकान मालिक की लापरवाही के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। मकान मालिक की लापरवाही के कारण सुहानी खातून घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर और खतरनाक भवनों की तुरंत जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल घायल महिला की स्थि...