हरदोई, जून 19 -- संडीला। नगर की बहुप्रतीक्षित चक्कर रोड के निर्माण को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने विभागीय अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी ली। कोतवाली से अतरौली रोड स्थित इमालिहाबाग तक जाने वाली चक्कर रोड लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। यह मार्ग नगर के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है। इस पर रोज बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि सड़क का अलग-अलग हिस्सा नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण निर्माण कार्य लंबित था। विभागीय समन्वय और तकनीकी प्रक्र...