मुंगेर, जून 15 -- तारापुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की धोबई पंचायत के वार्ड संख्या 10 में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी और विकास योजनाओं की अनदेखी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

जर्जर गली की स्थिति अरुण मिश्रा के घर से लेकर सुबोध मिश्रा के घर तक सैकड़ों लोगों के आवागमध में इस्तेमाल होने वाली गली वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है। बरसात शुरू होते ही गली की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। जगह-जगह जलजमाव होने से आवागमन बाधित हो जाता है तथा ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों के अनुसार गली की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग कई बार पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गई,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क कीचड़ औ...