बलरामपुर, जून 21 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुजहना में उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग से बढ़इनडीह नहर तक जाने वाला खड़ंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। टूटी ईंटें बिखरी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग की बदहाली से किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर ले जाने व निर्माण सामग्री के परिवहन में परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने और घास उग आने से स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं और जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- धनाड़ी की जर्जर सड़क से दिक्कत स्थानीय निवासी शाहनवाज, आदेश गुप्त, अफजल, साजिद, आमिर व मुन्ना ने बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व बने इस मार्ग की अब ...