बोकारो, मई 22 -- बोकारो प्रतिनिधि। बरसात के पूर्व कर्मचारियों के क्षतिग्रस्त आवासों की व्यापक मरम्मत तथा आवास अनुरक्षण प्रतिपूर्ति राशि में संशोधन की मांग को लेकर बीएसएल अनाधीशासी कर्मचारी संघ की ओर से अधिशासी निदेशक को मांग पत्र सौंपा गया। यूनियन ने कहा कि बढ़ती महंगाई और वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए वर्तमान अनुरक्षण राशि बेहद कम साबित हो रही है। ज्ञात हो कि बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने वर्ष 2008 में कर्मचारियों के आवासों के छोटे-मोटे अनुरक्षण कार्यों के बदले प्रतिपूर्ति राशि देने की योजना लागू की थी। उस समय डी, ई एवं एफ प्रकार के आवासों के लिए वार्षिक 800 रुपये निर्धारित किए गए थे, जिसे वर्ष 2014 में बढ़ाकर 1400 रुपये किया गया। लेकिन पिछले 12 वर्षों से इस राशि में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

वर्तमान स्थिति यूनियन ने कहा कि वर्त...