श्रावस्ती, अप्रैल 24 -- हरिहरपुररानी, श्रावस्ती। श्रवस्ती जिले के भंगहा बाजार के मुख्य चौराहे पर बिजली व्यवस्था की बदहाली अब लोगों के लिए परेशानी ही नहीं, खतरे का कारण बनती जा रही है। यहां स्थापित 250 केवी ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 100 उपभोक्ता पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से निकलने वाली केबिल पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई जगहों पर उसे जोड़कर किसी तरह चलाया जा रहा है।यही वजह है कि आए दिन केबिल में स्पार्किंग होती रहती है और लाइन बार-बार बाधित हो जाती है। हालात इतने खराब हैं कि कई बार चलती लाइन का केबिल टूटकर बीच सड़क पर गिर चुका है। चौराहे पर हमेशा राहगीरों का आना- जाना लगा रहता है, कई दुकाने भी है लेकिन गनीमत यह रही कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.