लातेहार, मार्च 5 -- चंदवा प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी चौक के समीप स्थित जिला परिषद मार्केट कांप्लेक्स के ठीक सामने एक जर्जर व सूखा पेड़ बड़े खतरे को आमंत्रण दे रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगो ने अंचलाधिकारी से मिलकर आवेदन सौंपा व जनहित को ध्यान में रखते हुए पेड़ को तत्काल हटाने की मांग की। स्थानीय लोगो ने बताया कि उक्त पेड़ रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग के किनारे अवस्थित है। साथ ही आसपास कई दुकान है जिसमें सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन रहता है। ऐसे में पेड़ कभी गिरा तो बड़ा हादसा भी हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संभावित को देखते हुए पेड़ को तत्काल हटाने की गुहार लगाई है। मांग करने वालों में विकास दुबे, रवि डे, अमित भारती, शुभम कुमार, मो आरिफ, मनोज जायसवाल, सोहराय उरांव, सतीश कुमार समेत अन्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...