संतकबीरनगर, मार्च 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड पौली के शिवबखरी ग्रामवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्राम पंचायत द्वारा तमाम विकास कार्य कराए गए हैं। फिर भी सरकार द्वारा ग्रामीणों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हैं। राम जानकी मार्ग पौली से शिवबखरी गांव को जोड़ते हुए भोतहा गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल है। पौली चौराहे से दक्षिण गौवापार तक लगभग एक किमी तक सड़क कई जगह टूट कर जर्जर हो गई है। गिट्टियां उखड़ कर सड़क पर बिखरी हुई हैं। कई जगह सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। ग्रामीणों ने बताया की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा हैं। पीएम सड़क निर्माण के बाद आज तक सड़क मरम्मत विभाग द्वारा नहीं कराया गया। न ही जल निकासी के लिए ...