जर्जर ईंट सोलिंग सड़क का मुख्यमंत्री संपर्क योजना के तहत निर्माण की मांग
कटिहार, जून 6 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पलडंगा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो मसाल टोली प्राथमिक स्कूल के समीप होते हुए बारीमतपुर गांव को प्रधानमंत्री मुख्य सड़क से जोड़ता है। ईट सोलिंग सड़क को मुख्यमंत्री संपर्क योजना के तहत निर्माण कराया जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा वर्षों से की जा रही है। बताते चलें कि वर्ष 2003 में बनी यह सड़क जर्जर हालत में है। हजारों की आबादी रोज इस सड़क होकर आवाजाही करते हैं। ग्रामीण दिलीप शर्मा प्रदीप कुमार सिंह हबीबुर रहमान अब्दुल खालिक दीपक कुमार उज्जवल कुमार आदि ने कहा कि आस-पास के गांवों के हजारों ग्रामीण इस सड़क होकर रोज आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जर्जर ईंट सोलिंग सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.