जर्जर इमरजेंसी मार्ग से मरीजों की जान जोखिम में
औरैया, अप्रैल 15 -- ककोर, संवाददाता। औरैया मेडिकल कॉलेज चिचोली में इमरजेंसी तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रोजाना सैकड़ों मरीज ओपीडी व भर्ती के लिए अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन टूटी-फूटी सड़क के कारण उन्हें गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को जांच के लिए पुरानी 100 सैया बिल्डिंग तक ले जाना पड़ता है, जहां एक्स-रे व सीटी स्कैन की सुविधा है। ऐसे में स्ट्रेचर से मरीजों को ले जाते समय गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण झटके लगते हैं, जिससे उनकी हालत और बिगड़ने का खतरा रहता है। कई बार स्ट्रेचर पलटने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। बरसात में सड़क पर जलभराव व कीचड़, जबकि गर्मी में उड़ती धूल मरीजों के लिए अतिरिक्त परेशानी बनती है। परिजनों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण जांच तक पहुंचने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.