जर्जर आवासों में रहने वालों को मिलेगा सुरक्षित विकल्प, बीएसएल जल्द लाएगा विशेष लीज पुनर्स्थापन योजना
बोकारो, जून 17 -- बोकारो,वरीय संवाददाता। बोकारो इस्पात प्रबंधन जल्द ही जर्जर व असुरक्षित आवासीय ब्लॉकों में रह रहे लीजधारकों और निवासियों के लिए विशेष लीज पुनर्स्थापन योजना लागू करने जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना व उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। योजना के तहत वर्तमान में असुरक्षित घोषित लीज आवासों में रह रहे लीजधारकों को प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक रिक्त आवास आवंटित किए जाएंगे। नए आवासों का आवंटन मौजूदा लीज की शर्तों और नियमों के अनुरूप ही किया जाएगा। बीएसएल प्रबंधन ने बताया कि प्रभावित निवासियों को पहले ही कानूनी नोटिस देकर वर्तमान आवास खाली करने और पुनर्स्थापन की आवश्यकता से अवगत कराया जा चुका है। विशेष लीज पुनर्स्थापन से संबंधित विस्तृत परिपत्र जल्द जारी किया जाएगा। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.