नवादा, मार्च 8 -- नरहट, एक संवाददाता। पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया और नौनिहालों के बेहतर भविष्य के बड़े-बड़े दावे, पर जमीनी हकीकत इन दावों को मुंह चिढ़ा रही है। प्रखंड के देवरा बेलदारी गांव से शिक्षा और बाल विकास की एक ऐसी तस्वीर विभाग के संवेदनशीलता पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा करती है। आंगनबाड़ी केंद्र अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है, जहां मासूम बच्चों की किलकारियों की जगह अब मवेशियों की आवाजें सुनाई देती है। देवरा बेलदारी गांव का आंगनबाड़ी केंद्र वर्तमान में एक जर्जर ढांचे में तब्दील हो चुका है। भवन की छत से प्लास्टर गिर रहा है और दीवारों में आई बड़ी-बड़ी दरारें किसी भी वक्त बड़े हादसे को दावत दे रही है। आलम यह है कि बारिश के दिनों में छत टपकती है, जिससे अंदर बैठना तो दूर, जरूरी रिकॉर्ड्स को बचाना भी मुश्किल हो जाता है। आंगनबाड़ी का फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.