बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- पावापुरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भवन काफी दिनों से है जर्जर बरसात में छतों से टपकता है पानी, स्वास्थ्यकर्मियों को हो रही परेशानी फोटो : पावापुरी पंखा : पावापुरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में फर्श पर गिरा पंखा। पावापुरी, निज संवाददाता। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गयी। यहां एएनएम रूम की छत में लगा पंखा अचानक से गिर गया। उस समय वहां एएनएम रेणु कुमारी व गुड़िया कुमारी ड्युटी पर थीं। वे बाल-बाल बच गयीं। इस घटना ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल का भवन काफी दिनों से जर्जर है। यह भी पढ़ें- सीएचसी की छत पर सड़ रही एक्सपायरी दवाएं बरसात में छतों से पानी टपकता है। यहां काम करने में स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों स्वा...