महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। देहरादून में आयोजित हुई जर्चर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिसवा के गोपाल नगर निवासी 17 वर्षीय युवा आशीषित पाल सिंह ने 80 किलोग्राम भार जूनियर वर्ग में 185 किलोग्राम का वजन उठाकर एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए अपने ही पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें यूरोप में आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना है।आशीषित पाल ने बताया कि उसने शौक में बॉडी बिल्डर बनने के लिए जिम शुरू किया था। वह सहारनपुर निवासी अपने कोच मुकुल पवार के पास कड़ी मेहनत एवं लगन से वेडलिफ्टिंग का अभ्यास करने में लगे हुए हैं। इसके पूर्व में वह 175 किलोग्राम के जूनियर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। लेकिन इस बार अपने ही रिकॉर्ड को श्रीहरि वाटिका टूनावाला रोड रायपुर देहरादून में 1 मा...