जरेरा में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा
हाथरस, अप्रैल 24 -- सिकंदराराऊ। तहसील क्षेत्र के गॉव जरैरा में विप्र कुल शिरोमणि भगवान विष्णू के छठे अवतार भगवान परशुराम की शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर एवम उनके छवि चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी का फूल माला, पटका पहनाकर व भगवान परशुराम की तरवीर भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को शोभायात्रा की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छोटू पंडित, अंकित पंडित, आदर्श पंडित, गौरव कौशिक, आदित्य शर्मा, योगेश कौशिक, मोहित कौशिक, निशु कौशिक अजय शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.