रांची, फरवरी 1 -- नामकुम, संवाददाता। जरेरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में रविवार को विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और जांच की सुविधा ली। शिविर में सामान्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों का उपचार और मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभुकों को कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में सहयोग किया गया। इस दौरान एम्स नागपुर के डीन और डायरेक्टर और राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न से सम्मानित डॉ चंदन कुमार मौजूद थे। उन्होंने मरीजों को जागरूक करते हुए कहा कि समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.