जरूवाडीह में आपसी कहासुनी के बाद 3 युवकों पर चाकू से हमला, सभी रेफर
दुमका, जून 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह में देर रात आपसी कहासुनी के बाद तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मुस्लिम युवकों ने आदिल आलम, मोहम्मद हसनैन और बोबी अंसारी पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद तीनों घायलों को आनन-फानन में फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने पर सभी को बाहर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.