जरूरी---स्वतंत्रता आंदोलन में कूदे थे वैदिक विचारधारा से ओतप्रोत लोग
बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। पूर्व पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश डॉ. शिरीश आनंद कुमार ने आर्य समाज चौक बाज़ार में उदबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वालों में से 85 प्रतिशत से अधिक वैदिक विचारधारा से ओतप्रोत लोग थे। इसका प्रमाण पहली संसद में 68 प्रतिशत सांसद वैदिक विचारधारा के थे। समाज को समझाने की आवश्यकता है कि राष्ट्र के नवयुवक को नशे से कैसे दूर रखा जाए, अपनी संस्कृति का ज्ञान किन साधनों और किन संस्थाओं के माध्यम से कराया जा सकता है। हमारी शिक्षा प्रणाली में आधुनिकता में प्राचीनता का कैसे समावेश होगा। इस दौरान संतोष कुमार राघव एडवोकेट, शैलेन्द्र जौहरी एडवोकेट, दानवीर विद्यालंकार, गंगा प्रसाद निराला, देवेंद्र सिंह आर्य, सुरेन्द्र शौरभ, जगदीश सिंह, रामवीर, बीरेन्द्र सिंह,डॉ. लोकेंद्र सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- जरूरी-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.