बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- नगर के रेलवे रोड स्थित गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में तीन नवंबर को आर्कटाइप्स इन लिटरेचर एंड सोसाइटी एन इंटरडिसिप्लिनरी पर्सपेक्टिव ऑन मिथ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। यह आयोजन एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज इंडिया की और से महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। प्राचार्या डा.अंशु बंसल ने बताया कि इस संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से अंग्रेजी साहित्य के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं शामिल होकर अपने शोध-पत्रों का वाचन करेंगे। कॉन्फ्रेंस के कन्वीनर कमल कांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एसोसिएशन के महामंत्री एवं प्रसिद्ध उपन्यासकार प्रो. विकास शर्मा और चेयरमैन प्रो. सुभाष गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मोनिका चौधरी, हिमांशी बंसल सहित महाविद्यालय की...