बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बीबीनगर। दिल्ली सिटी स्कूल में शुक्रवार सायं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। स्कूल के चेयरमैन डॉ. गौतम आर्य ने टॉपर्स को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों व अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। चेयरमैन डॉ. गौतम आर्य के अनुसार विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। 31 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 15 से अधिक विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- कृति केसरवानी पहले, आदर्श मौर्य दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.