बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ बुलंदशहर, संवाददाता। सेंट मोमिना ग्रुप ऑफ स्कूल्स की नई इकाई ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मामन रोड स्थित ग्राम ग्यासपुर में बनी नई शाखा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुशील चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल जैसे आधुनिक संस्थानों का खुलना जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि अरुण चौधरी ने कहा कि आज के दौर में किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान और आधुनिक कौशल अनिवार्य है। सेंट मोमिना ग्रुप के चेयरमैन शाह फैसल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्कूल के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा की हमारा उद्देश्य केवल ईंट-पत्थर की इमारत खड़ी करना नहीं है, ...