शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- फोटो 18:: कलान में गुरुवार को आरओ ने एलडीबी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद गुप्ता को प्रमाण पत्र सौंपा। कलान। भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को आरओ ने प्रमाण पत्र सौंपा।दो दिन पहले हुए चुनाव में एकल पर्चा दाखिल हुआ था।गुरुवार को भाजपा नेता विनोद गुप्ता समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय पहुंचे।निर्वाचन अधिकारी रामकरन प्रभाकर ने प्रमाण पत्र दिया।विनोद गुप्ता ने कहा कि यह उनका दूसरा कार्यकाल है।पार्टी के साथ लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा।इस दौरान चेयरमैन हरनरायण गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति डा. रामनिवास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अरविंद बसंती, सुधाकर गुप्ता, रामेन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.