शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- बाडूजई स्थित तौकीर आर्केड में चित्रकला के माध्यम से लड़कियों के लिए रोजगार की संभावनाओं पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एलबीडी गर्ल्स कॉलेज तिलहर और जीएफ कॉलेज की छात्राओं ने आधुनिक कला की बारीकियों और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, उड़ीसा व बांग्लादेश के कलाकारों की पेंटिंग का अवलोकन किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मोहम्मद क़मर को डॉ. उषा गर्ग और सुनीता देवी ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। कला समीक्षक सुनीता देवी ने डॉ. क़मर की पेंटिंग में प्रकृति, समाज और यथार्थवाद का मिश्रण बताते हुए युवा कलाकारों को प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मानसी, शबाना, प्रिया, प्रियंका, सरोजनी देवी, ज्योती, रचना, नेहा और अन्य कला प्रेमी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.