बुलंदशहर, जनवरी 4 -- कचहरी रोड स्थित महर्षि परशुराम भवन में रविवार को महर्षि परशुराम शिक्षा सेवा समिति (ब्राह्मण समाज) की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट कुलदीप भारद्वाज एवं सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण शर्मा की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया कराई गई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजीव शर्मा को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र त्रिवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज शर्मा, सचिव पद पर प्रदीप कुमार शर्मा और प्रबंधक पद पर कांति स्वरूप शर्मा, उप प्रबंधक धर्मेन्द्र शर्मा, लेखा परीक्षक वीरेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश चंद शर्मा, निर्विरोध विजयी घोषित किए गए। सभी पदों पर अन्य कोई नामांकन न होने के कारण सर्वसम्मति से चयन हुआ। चुनाव के बाद एल्डर कमेटी का गठन किया गया। इसमें संस्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.