शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में "शाइनिंग स्प्राउट्स सेरेमनी 2025-26" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीएसए दिव्या गुप्ता, प्रबंधन समिति सदस्य मुकेश अग्रवाल, अंश अग्रवाल, सेक्रेटरी रचना अग्रवाल, शुचि अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरडी अग्रवाल और उप-प्रधानाचार्या कविता अरोरा ने सरस्वती पूजा व दीप प्रज्वलन के साथ की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और भाषण प्रस्तुत किए। यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी मुख्य आकर्षण रही, जिसमें बच्चों ने शपथ ली और कैप उछालकर उत्साह जताया। इस दौरान अभिभावकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। दिव्या गुप्ता ने अपने संबोधन में शिक्षा के अधिकार और समावेशी व्यवस्था पर बात रखी। कक्षा 1 से 11 तक के छात्रों को शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट उपस्थिति...