शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आकांक्षा पब्लिक इंटर कॉलेज की चमकनी कर्बला एवं रौसर कोठी शाखाओं में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक के सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। विद्यालय का इस वर्ष का कुल परिणाम 99.05 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। मिडिल वर्ग में कक्षा 6 की छात्रा आराध्या वाजपेई ने 99.05 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, वहीं कक्षा 8 के छात्र कृष्णा त्रिवेदी ने 99.01 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में कक्षा 4 के छात्र रैनित ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर टॉपर का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किया गया। इसमें एलकेजी की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.