जरूरी फोटो संग::संत कृपाल अकादमी में रेड डे सेलिब्रेशन
शाहजहांपुर, मई 13 -- शाहजहांपुर। संत कृपाल अकादमी में बुधवार को रेड डे सेलिब्रेशन उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लाल रंग की पहचान कराना और उनके मानसिक, सामाजिक व रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना था। बच्चे लाल रंग की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। कोई स्ट्रॉबेरी, चेरी, टमाटर, तरबूज, चुकंदर, लाल मिर्च और शिमला मिर्च बना नजर आया। मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील रस्तोगी और डायरेक्टर श्वेता रस्तोगी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.