नई दिल्ली, मई 27 -- देश में ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कभी फेक कॉल के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है, तो कभी WhatsApp Link, OTP Scam और फर्जी बैंकिंग मैसेज के जरिए लोगों का बैंक अकाउंट खाली किया जा रहा है। हर दिन हजारों लोग साइबर क्राइम का शिकार बन रहे हैं। ऐसे में अब भारत सरकार ने आम लोगों को जागरूक करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने i4C यानी Indian Cyber Crime Coordination Centre के जरिए एक नया फ्री साइबर हाइजीन कोर्स लॉन्च किया है। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का मकसद लोगों को ऑनलाइन स्कैम पहचानना और उससे बचना सिखाना है। खास बात यह है कि यह कोर्स पूरी तरह मुफ्त रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। Cyber Hygiene Course क्या है और कैसे करेगा ये आपकी मदद भारत सरकार ने लोगों को साइबर फ्रॉड से ...