वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हेरिटेज फाउंडेशन के बैनर तले हेरिटेज हॉस्पिटल की ओर से मिर्जापुर के ग्राम धारा मठना में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शुभारंभ निदेशक अंशुमान राय ने किया। उन्होंने कहा, हेरिटेज हॉस्पिटल ने पूर्वांचल में आधुनिक चिकित्सा की नींव रखी है। बीते तीन दशकों से भी ज्यादा समय से पूर्वांचल, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। कहा, हम भविष्य में भी उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाते रहेंगे। मेडिकल डायरेक्टर कर्नल डॉ. सर्वदर्शी शुक्ला ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि मरीजों को उपचार की आधुनिक तकनीक से अवगत कराया जाए, जिससे उन्हें सहूलियत मिल सके। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक राय एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत दीक्षित ने 225 मरीजों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.