सहारनपुर, मार्च 31 -- नागल। बस स्टैंड पर पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग को लेकर भाकियू रक्षक का धरना सोमवार को भी जारी रहा। आठ दिनों बाद भी किसी भी अधिकारी ने धरना दे रहे लोगों के बीच पहुंच कोई आश्वासन नहीं दिया। संगठन जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि आठ दिनों से लोग मांग को लेकर दिन रात सड़कों पर पड़े हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा फ्लाईओवर बनने में चाहें कितना भी समय लगे, हमारे कदम पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान शीशपाल सैनी, सत्तार, वीरेंद्र लाखनौर, मुस्तकीम, अब्दुल हादी, पप्पू खेड़ा मुगल, नीटू चौधरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...