फिरोजाबाद, नवम्बर 24 -- क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, अध्यक्ष एवं सीईओ रेलवे बोर्ड, महाप्रबंधक तथा मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को पत्र के माध्यम से संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर पुनः कराने की मांग की है। गौतम ने बताया है कि टाटानगर जम्मू तवी एक्सप्रेस जो सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है। इसका ठहराव 22 नवंबर 2025 से फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर बहाल कर दिया है। जबकि समान समय-सारिणी एवं रूट पर सप्ताह में चार दिन चलने वाली संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्र का ठहराव अभी तक प्रदान नहीं किया है। इस गाड़ी का ठहराव पुनः बहाल हो जाए तो यात्रियों को प्रतिदिन यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.