फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान केंद्र से विशिष्ट बीटीसी के चार बैच की अंक तालिकाएं गायब होने पर जिले के 1500 शिक्षकों के भविष्य पर संकट के बादल छाए हुए हैं। सी-टेट के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मात्र पांच दिन शेष बचे हैं। जबकि जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं। संबंधित शिक्षकों का कहना है कि मामला शासन तक पहुंच गया है, फिर भी अंक तालिकाएं मिलने की उम्मीद नहीं है। अगर आवेदन नहीं कर पाए तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग बाहर का रास्ता दिखा देगा। सुप्रीम कोर्ट ने परिषदीय स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों के लिए टीईटी एवं सी-टेट अनिवार्य कर दिया है। 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक सी-टेट के ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। जिनमें विशिष्ट बीटीसी के प्राप्तांक एवं पूर्णांक भरना अति आवश्यक है। जिला शिक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.