जरूरी: नियम विरूद्ध चल रहा वाटर पार्क, मुख्यमंत्री से शिकायत
बागपत, जून 18 -- बागपत। बागपत-मेरठ हाईवे पर मीतली गांव में संचालित हो रहे वाटर पार्क की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। बागपत नगर पालिका से भाजपा सभासद ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बगैर नक्शा पास कराए और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर वाटर पार्क संचालित किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वाटर पार्क को बंद कराए जाने और उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बागपत-मेरठ हाईवे पर मीतली गांव में पिछले कई वर्षों से वाटर पार्क संचालित हो रहा है। वर्ष 2025 में शिकायतों के बाद वाटर पार्क को सील किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन वाटर पार्क संचालक ने आदेशों को दरकिनार कर दिया था। आरोप है कि अब फिर से वाटर पार्क संचालिक किया जा रहा है। आरोप लगाया कि वाटर पार्क का न तो नक्शा पास कराया गया है और न ही उसकी अनुमति ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.