बिजनौर, मार्च 7 -- चांदपुर। शनिवार को फादरसन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एग्रिस्टो मासा प्रा.लि. महमूदपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं तथा उनके वास्तविक जीवन में उपयोग के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था। कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों के संचालन और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पूरे प्लांट का अवलोकन किया और उद्योग में कार्य करने के तरीकों को नज़दीक से समझा। भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। इस अनुभव ने उन्हें कक्षा में पढ़े गए सिद्धांतों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.