सोनभद्र, जनवरी 10 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक गोविंदपुर में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने 50 जरूरतमदों को कंबल वितरित किया। ब्लॉक प्रमुख के इस नेक पहल से की ग्रामीणों ने खूब सराहना की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्री गोंड ने कहा कि हमारा देश भाई चारा और मानवता की संस्कृति वाला है जो अन्य देशों से भिन्न अलग पहचान रखता है। यहां एक दूसरे के दुख सुख में लोग साथ देते हैं। कंबल वितरण भी मानवता भरा संदेश है। हमे एक दूसरे का ख्याल रखना संस्कृति का हिस्सा है। इस मौके पर हरि प्रसाद, सलबंडी, सुधीर कुमार, मोहर लाल खरवार, अमर सिंह खरवार, अफजल अंसारी, कमला प्रसाद, देवनाथ भाई, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.