बेगुसराय, मार्च 9 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी एनटीपीसी के मुख्य द्वार पर सोमवार को बरौनी ताप विद्युत श्रमिक संघ के बैनर तले गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता गंगा राय ने कहा कि बरौनी एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों का शोषण एवं दोहन किया जा रहा है। कहा कि जरूरत पड़ी तो संघ के कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर मंतर पर जमा होकर पीएम मोदी का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदर्शन करेंगे। बरौनी ताप विद्युत श्रमिक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि भ्रष्ट संवेदकों व अधिकारियों की साठगांठ की वजह से मजदूर अपने हक की लड़ाई के लिए चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के नए श्रम कानून के तहत मजदूरों की मांग 15 दिनों के अंदर पूरी नहीं कि गई तो 22 मार्च को मजदूरों के शोषण के विरोध में बरौनी ताप विद्युत श्रमि...