जरूरत पड़ी तो लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
जौनपुर, मई 16 -- सुजानगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर कहा कि गौ रक्षा मामले में यदि सरकार हमारी बातें नहीं मानती और हमें आवश्यकता समझ में आती है तो आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे जो की जनता में सिर्फ गोवंश संरक्षण के नाम पर मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपनी गोबिष्ट संरक्षण यात्रा में जुड़ने का आह्वान किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत सर्वाधिक गोमांस का निर्यात विदेशों में करता है। इस दौरान उन्होंने इशारे इशारे में कहा की भाजपा सरकार गोमांस निर्यातकों का तथा गोमांस खाने वालो का संरक्षण भी करती हैं। यह भी पढ़ें- जरूरत पड़ी तो लड़ेंगे यूपी विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.