रामपुर, दिसम्बर 31 -- रामपुर। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का स्टाक निजी व सहकारिता क्षेत्र की समितियों पर उपलब्ध है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक का क्रय करें। उर्वरक का क्रय करते समय खतौनी और आधार कार्ड अपने साथ में लेकर अवश्य जाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को उर्वरक में ओवररेटिंग और जबरन कोई उत्पाद दिए जाने की समस्या सामने आती है तो वे कृषि विभाग से संपर्क कर संबंधित की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.