फरीदाबाद, फरवरी 27 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद, संवाददाता। पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने पृथला गांव को उपमंडल बनाए का मसला विधानसभा में उठाया था। इस पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जवाब दिया कि वर्तमान में इस विषय पर कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। जनसंख्या घनत्व और प्रशासनिक जरूरत के आधार पर ही पृथला उपमंडल बनेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 30 सितंबर 2025 को इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ था, लेकिन जिन चार गांवों का उल्लेख किया गया है, उनमें से किसी को भी उपमंडल बनाने की फिलहाल कोई योजना प्रस्तावित नहीं है। प्रदेश में इस समय जनगणना प्रक्रिया चल रही है, जो आगामी दो वर्षों में पूर्ण होगी। जनगणना के आंकड़ों, जनसंख्या घनत्व और प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर यदि जरूरत महसूस हुई तो सरकार इस विषय पर गंभीरतापूर्व...