जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी कार
अनिकेत यादव, नवम्बर 11 -- ट्रिपलआईटी प्रयागराज के वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने मिलकर एक ऐसी कार तैयार की है, जो जरूरत के अनुसार अपना आकार छोटा या बड़ा कर सकेगी। इस अनोखी रोबोटिक कार का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है। इसे बनाने की तकनीकी के पेटेंट के लिए आवेदन किया गया है। इसकी खासियत यह है कि जरूरत पड़ने पर इसका ढांचा फैल जाएगा और संकरे रास्ते से गुजरने के लिए अपने आप छोटा भी हो सकेगा। आईटी ब्रांच के डॉ. सूर्य प्रकाश के निर्देशन में बीटेक की दीया दत्ता, कशिश जाधव ने इस तकनीक को विकसित किया है। इस कार को स्वेर्व ड्राइव नाम दिया गया है। इसे खासतौर पर ऐसे रास्तों पर चलने के लिए तैयार किया गया है, जहां सामान्य वाहन पहुंचने में सक्षम नहीं होते। इसमें कैंची की तरह खुलने और बंद होने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक की मदद से वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.